न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सबसे ज्यादा लोकप्रिय



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत के शीर्ष शहरों की नवीनतम रैंकिंग में जहां न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, वहीं कोलकाता ने शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है, जबकि लखनऊ इस रैंकिंग से बाहर हो चुका है। दिल्ली एनसीआर और चेन्नई ने मुंबई को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में बढ़त हासिल कर ली है।

भारत में शीर्ष एआईआर स्ट्रीम की रैंकिंग में बड़े बदलाव के बाद एआईआर कोच्चि एफएम रेनबो ने रैंकिंग में 2 स्थान की वृद्धि की है, जबकि एफएम गोल्ड दिल्ली की रैंकिंग में तेज गिरावट देखी गई है। विविध भारती नेशनल, आकाशवाणी समाचार 24*7 और एआईआर मलयालम लगातार 14 सप्ताह से शीर्ष 3 में बने हुए हैं।

शीर्ष आकाशवाणी केंद्रों के लिए शहरों की रैंकिंग में जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले से प्रसारित आकाशवाणी भदेरवाह को कोलकाता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आकाशवाणी समाचार 24*7 देश भर के लगभग सभी टियर 1 शहरों में बेहद लोकप्रिय है।

ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं को प्रसार भारती की आधिकारिक ऐप यानी न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर इन ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम्स के न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर 85 से ज्यादा देशों और दुनिया भर के 8000 शहरों में बड़ी संख्या में श्रोता हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News