मुम्बई/वाराणसी, 11 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के फार्मसी विभाग के पूर्व छात्र डॉक्टर सर्वज्ञ कुमार द्विवेदी को टाइम्स नाऊ एवं आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वर्ष 2018 का एनआरआई आफ द इयर सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ• द्विवेदी को इंटरपरन्योर कैटेगरी में उत्तम कार्य के लिए यह सम्मान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने प्रदान किया। डॉ• द्विवेदी ने पर्ल थेराप्यूटिक्स नाम की कम्पनी की स्थापना कर विगत एक दशक से भी अधिक के गहन शोध करते हुए तीन नवीन दवाइयों का अविष्कार किया है जो विश्व स्तर पर दमा के मरीज़ों को व्यापक रूप से राहत पहुँचा रही है। आज यह कम्पनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बन चुकी है।
समारोह में बैंक के सीईअओ विजय चंडोक, टाइम्स ग्रूप के विजय आनंद तथा उद्योग, साहित्य, कला जगत से अनेक गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित थीं। डॉ• सर्वज्ञ कुमार द्विवेदी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इमेरिटस प्रोफेसर संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी के पुत्र हैं।