लखनऊ, 15 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चंदौली जिले से पूर्व विधायक मनोज सिंह ने मुलाकात की। मनोज सिंह ने बातचीत दौरान जनपद की विभिन्न समस्याओं से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा चन्दौली में बनने वाले मेडिकल कॉलेज को द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत मिर्जापुर ले जाने के बारे में भी चर्चा की गई।
मनोज सिंह ने बताया कि मेरा मानना है कि मिर्जापुर में भी मेडिकल कालेज बने। सपा सरकार द्वारा चन्दौली हेतु पास मेडिकल कालेज को ही पुनः शिलान्यास कर प्रधानमंत्री द्वारा वाहवाही लूटना अशोभनीय है।
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पुनः समाजवादी सरकार आने पर चन्दौली के माधोपुर में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा।