कोंकण रेलवे कोल्हापुर-वैभववाड़ी रेलमार्ग का काम शीघ्र शुरू करेगा



नई दिल्ली/महाराष्ट्र, 01 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● कोंकण रेलवे ने देश के पश्चिमी हिस्‍से में महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक को आपस में जोड़ दिया है

कोंकण रेलवे के 103 किलोमीटर लंबे वैभववाड़ी सेक्शन पर काम जल्दी ही शुरू होगा। यह फैसला नई दिल्ली मे वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में हुई कोंकण रेलवे की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, कोंकण रेलवे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सुरेश प्रभु ने इस अवसर पर कहा कि कोल्हापुर वैभववाड़ी रेल सेक्शन न केवल कोंकण रेलवे के लिए बल्कि संबंधित क्षेत्र और पूरे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी होगा। इससे महाराष्ट्र का तटवर्ती क्षेत्र राज्य के पश्चिमी हिस्से से सीधे जुड़ जाएगा जिससे तटवर्ती क्षेत्र के बंदरगाहों का तेज विकास होगा तथा वहीं दूसरी ओर राज्य के भीतर से तटवर्ती क्षेत्रों तक सामानों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

उन्होंने कहा ​कि भविष्य र्में राज्य का आर्थिक विकास राज्य के तटवर्ती क्षेत्रो का राज्य तथा देश के मुख्य हिस्सों से जुड़ने पर निर्भर करेगा।

कोंकण रेलवे के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने सुरेश प्रभु को बताया कि कोंकण क्षेत्र में और गांवों तथा छोटे शहरों के लिए रेल सेवाएं बढ़ाने के लिए ही इस मार्ग पर नए नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ऐसा पहला स्टेशन अगले साल जनवरी में बनकर तैयार हो जाएगा।

कोल्हापुर-वैभववाड़ी लाइन को रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इसके निमार्ण पर आने वाले खर्च का 50 फीसदी हिस्सा भारतीय रेल वहन करेगी जबकि बाकी महाराष्ट्र सरकार देगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News