नवनियुक्त पदाधिकारियों को उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई



लखनऊ, 02 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बुधवार 01 जुलाई 2018 को लखनऊ में उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन द्वारा आयोजित बैठक में सभी नए पदाधिकारी को अलग अलग जिलों का मंत्री पदभार देते हुए आपने अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने की बात रखी गई और कहा गया कि सभी लोगों के समक्ष उपस्थिति दर्ज करते हुए उनकी मदद को सदा सक्रिय रहें। वहीं संगठन के संरक्षक अंशू द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन में प्रदेश महासचिव के पद पर पवन मिश्रा जिला सीतापुर, प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर धीरेन्द्र तिवारी जिला गोंडा व आगरा निवासी सोनू वशिष्ठ व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आगरा अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष इलाहाबाद मिथिलेश पांडेय व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशू शर्मा ने बधाई दी। अंकित तिवारी ने उपरोक्त जानकारी दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News