वाराणसी : नौ दिवसीय मानस कथा 17 अगस्त से



वाराणसी, 16 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महामना सिद्धाश्रम मालवीय भवन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिवार के तत्वावधान में मालवीय भवन शताब्दी समारोह का मंगलोद्धाटन नौदिवसीय महामना मानस कथा के माध्यम से वि•सं• 2075 श्रावण शुक्ल सप्तमी शुक्रवार तदनुसार 17 अगस्त 2018 को सायं बेला में 5 बजे महामना सिद्धाश्रम मालवीय भवन सभागार में सम्पन्न होगा।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति इस भव्य शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

श्री कृष्णधाम मथुरावासी सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान होकर ज्ञान-विज्ञान से समन्वित एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत ओजोमयी मधुर कण्ठ से नौ दिवसों तक भगवान शिव की नगरी काशी में अवस्थित महामना सिद्धाश्रम मालवीय भवन में संगीतमयी श्री राम मानसकथा रस का पान करायेंगे।

इस पुण्य अवसर पर कथा के साथ अनेक महामना पथगामी भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक संभ्रान्तजनों यथा न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय, शिवकुमार शर्मा वैद्य, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे• पी• नड्डा के पिता, आचार्य शिवदत्त शर्मा चतुर्वेदी, प्रोफेसर बेनी माधव शुक्ल, प्रोफेसर अन्नपूर्णा शुक्ल का सम्मान करना भी निश्चित हुआ है।

सम्पूर्ण समारेाह कुलपति के नेतृत्व में सम्पन्न होगा। समारोह का दिग्दर्शन प्रो• उपेन्द्र पाण्डेय मानित निदेशक मालवीय भवन, प्रो• श्रीकिशोर मिश्र उपाध्यक्ष गीता समिति, प्रो• चन्द्रमौलि उपाध्याय मानित व्यवस्थाक श्री विश्वनाथ मंदिर एवं डाॅ• नीरज त्रिपाठी कुलसचिव काशी हिन्दू विश्वविद्याल करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News