यू•पी• वर्किंग जर्नलिसट्स यूनियन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की



लखनऊ, 20 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

यू•पी• वर्किंग जर्नलिसट्स यूनियन दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर यूपी प्रेस क्लब यूनियन भवन में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का प्रेस क्लब लखनऊ अटूट लगाव रहा है, सांसद रहते हुए अटल जी ने यहां पर कई बार प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया था।

वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ स्वर्गीय अटल जी की कर्मभूमि रही है, 1991 से लगातार लखनऊ उनका संसदीय क्षेत्र रहा। उन्होंने अपने कृतत्व से लखनऊ का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया और यहां के आम लोगों के बीच वह ऐसे रचे-बसे रहे कि वह संरक्षक या परिवार के मुखिया के रूप में जाने जाते रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए लखनऊ में तमाम कार्यक्रम किए लेकिन कभी भी संबंधों के निर्वाहन और आम जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए पीएम पद को आड़े आने नहीं दिया। अपने लोगों से मिलने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के दायरे को भी किनारे पर लोगो से दिल खोलकर मिलते थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डब्ल्यू•जे•) के अध्यक्ष के• विक्रम राव ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी जैस व्यक्तित्व राजनीति में दूसरा नहीं मिलता, अटल जी अपने राजनैतिक शत्रु से भी उदारता भरा व्यवहार रखते थे। उन्होंने आगे कहा कि उनका और अटल जी का साथ खट्टे-मीठे अनुभवों का रहा। अटल जी शब्दों से बहुत अच्छा खेलते थे, अटल जी राजनेताओं और पत्रकारों का चोली-दामन का साथ मानते थे।

यू•पी• वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि उनकी कर्म भूमि लखनऊ में जहां उनका अस्थि विसर्जन होगा, उसे निर्मल बनाने का संकल्प लिया जाये।

यूपी प्रेस क्लब के सचिव जे• पी• तिवारी, महामंत्री पी• के• तिवारी, लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष शिव शरण सिंह, महामंत्री के• विश्वदेव राव, लखनऊ यूनियन की महामंत्री विनीता रानी विन्नी, उमाशंकर मिश्रा (वरिष्ठ सहयोगी), मुदित माथुर, सुरेश बहादुर सिंह, शहरयार खान, शिकोह आजाद, प्रद्युम्न तिवारी, अमरेन्द्र सिंह, शिवविजय सिंह, देवराज सिंह, पंकज सक्सेना, रजत मिश्रा, अमिताभ नीलम, विवेक त्रिपाठी, नितिन श्रीवास्तव, अमान अब्बास, सुशील सहाय, सुशील अवस्थी, हिमांशू चौहान, आकाश शेखर शर्मा, हर्षित त्रिपाठी, मसूद हसन, मुकुल मिश्रा, इश्तियाक अहमद, अतीकुर्रहमान आदि उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News