यू•पी•डबल्यू•जे•यू• के लखनऊ मण्डल के प्रतिनिधि भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी• के• प्रसाद से मिले



लखनऊ, 29 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई•एफ•डबल्यू•जे•) के राष्ट्रीय पार्षदों व लखनऊ इकाई का दल ज़िला अध्यक्ष शिवशरन सिंह के नेतृत्व में आज लखनऊ के वी•वी•आई•पी• गेस्ट हाउस में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद से भेंट कर उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति में संगठन का प्रतिनिधित्व न दिये जाने की शिकायत की। श्री प्रसाद ने इस मामले पर आश्वस्त किया कि शिकायत पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा जाएगा। अखबारी कागज पर जीएसटी लगाए जाने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इस विषय में कहा गया है।
सदस्य प्रेस काउन्सिल राजा रिज़वी की उपस्थिति में संगठन ने हाल ही में पुलिस द्वारा प्रताड़ित पत्रकार शाहिद का मुद्दा भी श्री प्रसाद के समक्ष रखा। उन्होंने इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए सुनवाई का आश्वासन दिया।

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद ने आई•एफ़•डबल्यू•जे• के राष्ट्रीय अध्यक्ष के• विक्रम राव से फोन पर संगठन सम्बंधी चर्चा की, जिसके लिए शिव शरण सिंह ने चेयरमन को आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यू•पी•डबल्यू•जे•यू• के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री पी• के• तिवारी, मण्डल महामंत्री के• विश्वदेव राव , अविनाश शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, हिमांशु सिंह, अमिताभ नीलम, सुशील अवस्थी, अनिल सिंह, हर्षित त्रिपाठी, अरुण मिश्रा उपस्थित थे। समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव ने दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News