सरकार के आदेश को न मानने वाले दूध विक्रेता पर होगी कारवाई - जानकर



--- जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई।

राज्य सरकार ने दूध उत्पादकों के लिए पिछले 21 जून 2017 से दूध के दाम तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे लेकिन जानकारी मिली है कि आज भी कुछ सहकारी दुग्ध संघों ने दूध की कीमत नहीं बढ़ाई है। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने वाले दुग्ध संघों पर कठोर कार्रवाई का आदेश पशुसंवर्धन, दुग्ध विकास, मत्स्य व्यवसाय मंत्री महादेव जानकर ने दिए हैं।

जानकर ने कहा कि 21 जून से गाय का दूध 27 रुपये तथा भैस का दूध 36 रुपये प्रति लीटर इस तरह भाव में कुल तीन रुपए रुपए की बढ़ोतरी की थी। खास बात यह है कि इससे ग्राहकों पर बोझ नहीं पड़ा था, हालांकि कुछ दूध उत्पादक संघों ने अभी तक दूध के दाम नहीं बढ़ाए है। इसके पहले दूध संघों को नोटिस भेजे गए थे। राज्य सरकार को पता चला है कि कुछ दुग्ध संघों ने भाव बढ़ाए थे, लेकिन फिर से दाम वापस पहले का कर दिए। प्राप्त शिकायतों के अनुसार कुछ सहकारी दुग्ध संघ तय दर के अनुसार दूध उत्पादक किसानों को भुगतान नहीं कर रहे हैं। जानकर ने कहा कि शासन के आदेशों का पालन नहीं करने वाले ऐसे दुग्ध संघों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News