जानलेवा कैंसर, हृदय सम्बन्धी रोगों के इलाज़ ऑपरेशन होंगे मुफ़्त : मुकेश सेठ



---राजकुमार सिंह, दादर, 01 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● वंचित, बहिष्कृत, विधवाओं, देवदासियों की ताक़त बन खुशियां देना संगठन का मुख्य उद्देश्य : विलास रूपवते

● आई•एफ•डब्ल्यू•जे• के राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोआ के प्रभारी पत्रकार मुकेश सेठ को दुर्बल घटक आघाड़ी व महाराष्ट्र निराधार देवदासी संगठना ने बनाया चीफ़ गेस्ट

● दादर में दुर्बल घटक आघाड़ी व महाराष्ट्र निराधार देवदासी संघठना के सँयुक्त बैनर तले हुआ कार्यक्रम

रविवार को दादर पूर्व स्थिति ललित कला भवन नायगाव फिजिकल जिम लोकसेवा स्कूल में दुर्बल घटक आघाडी व महाराष्ट्र निराधार देवदासी संघठना के बैनर तले एक शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में असहाय, निर्धन, निराधार व समाज-परिवार से बहिष्कृत कर दी गई माताओं, बहनों व देवदासियों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई•एफ•डब्ल्यू•जे के राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र, गोआ, गुजरात, राजस्थान के प्रभारी व पत्रकार समाजसेवी मुकेश सेठ ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन भी माताओं, बहनों, बेटियों या किसी को भी कैंसर, हृदय से संबंधित व अन्य जानलेवा व खर्चीली बीमारियां हुई हो या आप लोग इन जानलेवा रोगग्रस्त मरीज़ो को जानते हो जो इलाज कराने में बिल्कुल असमर्थ है तो हम उनके इलाज को बिल्कुल मुफ़्त में करवाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में मेडिकल कैंप के जरिये उनके स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात सभी तरह के दवा, ऑपरेशन जिनमें लाखों लाख लग जाते है, गरीबों असहायों के घर संपत्ति तक बिक जाते है, उन गम्भीर जानलेवा बीमारियों का इलाज बिल्कुल निःशुल्क होगा। सेठ ने आगे जानकारी दी कि प्रदूषित वातावरण खानपान व पौष्टिक आहार उचित मात्रा में शरीर को न मिलने की वजह से भी गम्भीर बीमारियां हो जाती है और अनेकों प्रकार के छोटे बड़े रोग शरीर में पैदा हो जाते हैं, दुर्भाग्य होता है उनका जिनको कैंसर, किडनी, हृदय सम्बन्धी तमाम बड़े रोग जन्म ले लेते हैं, जिनके इलाज में लोगों के धन दौलत संपत्तियां तक खत्म हो जाते हैं और सड़कों पे आ जाते हैं, जिन की इलाज की हैसियत नहीं होने की वजह से धीरे-धीरे असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं।

समाजसेवी सेठ ने आगे निवेदन किया कि जिनको भी किसी भी प्रकार के कैंसर हो आज उनकी जानकारी आप संगठन के पदाधिकारियों को अवश्य दें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News