जितेन्द्र मिश्रा - मुम्बई ।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के आदेश पर मुंबई में फेरीवाले के साथ मारपीट को लेकर अप्रवासी उत्तर भारतीय एकता मंच के संस्थापक व अध्यक्ष फूल सिंह ने नाराजगी ब्यक्त करते हुए राज ठाकरे को चुनौती भरा पत्र लिखा है जिसमें फूल सिंह ने कहा है की सड़क पर धंधा लगाकर अपने परिवार की जीविका चलाने वाले बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों को पीटने से गरीब मराठी भाइयो को आर्थिक फायदा और उन्हें रोजगार मिल रहा है तो मै खुद आपके हाथो पीटना चाहता हू जिसके बदले में आप कई मराठी भाइयो को रोजगार दे दीजिये राज ठाकरे को पत्र लिखकर फूल सिंह ने यह मांग की है। अपने आप को राष्ट्रभक्त बताते हुए उन्होंने कहा की देश का कोई भी ब्यक्ति किसी राज्य जाकर स्वतंत्र तरीके से रह सकता है। राज ठाकरे को गरीबो का विरोधी बताते हुए फूल सिंह ने उन पर जमकर हमला बोला और कहा विरासत में मिली संपत्ति के ऊपर राजनीति करने वाले ठाकरे को क्या पता गरीब लोग अपना परिवार कैसे पालते है उन्होंने कहा की अपने आप को गरीबो का मसीहा बताने वाले राज ठाकरे को मेरा चैलेंज है कि किसी चौराहे पर मेरे साथ वो एक घंटे का नारियल पानी का धंधा लगाकर दिखाए आपका जो भ्रम वो दूर हो जाएगी, कि ये रेडी वाले सिर्फ उत्तर भारतीय होते हैं, गरीबी किसी राज्य का समस्या नहीं पूरे देश का है, आपको वहां महाराष्ट्र के लोग भी मिलेंगे, राजस्थानी भी, तमिल भी । इन्हे मत बाँटिये एक दूसरे से, अपने राजनितिक फायदा के लिए हँसते खेलते जीवन को बर्बाद मत करिये ?
वही दूसरी तरफ अप्रवासी उत्तर भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष फूल सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मनसे के कार्यकर्ताओ पर कार्रवाई की मांग की है और कहा है की देश को जाती और प्रांत के नाम पर बाटने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर सरकार कड़क कार्रवाई करे।