अजित पवार के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने भी दिया इस्तीफा



मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार सुबह ही 27 नवंबर को बहुमत परीक्षण का आदेश दिया था लेकिन उससे पहले ही अजित पवार व देवेन्द्र फडणवीस ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जिसकी पुष्टि कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने की है। दोनों के इस्तीफे के साथ ही राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। शिवसेना ने हमारे साथ चुनाव लड़ा था। राज्य की जनता ने सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को दी। हमारी स्ट्राइक रेट शिवसेना से काफी अच्छी रही।

उन्होंने एक बार फिर इस बात को खारिज किया कि शिवसेना से मुख्यमंत्री को लेकर कोई डील हुई थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना से जिस बात पर डील ही नहीं हुई थी, उसको लेकर अड़ी रही। हमने सरकार बनाने की कोशिश की लेकिन सीटें देखकर शिवसेना ने सौदेबाजी शुरू कर दी।

श्री फडणवीस ने कहा कि शिवसेना की जिद पर जनता ने हंसा। शिवसेना का हमने काफी इंतजार किया लेकिन शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी। शिवसेना लगातार बैठक करने के बाद भी सरकार नहीं बना सकी। देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है। हम राज्यपाल के पास जाकर इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में बैठेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News