लालित्य फाउंडेशन : लॉकडाउन के प्रथम दिवस से ही सेवा में तत्पर



नागपुर-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वैश्विक कोरोना वायरस महामारी का संकट जारी है। इस संकट को परास्त करने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सोशल डिस्टेन्सिंग का अमल कर रहें। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर स्थित संस्था "लालित्य फाउंडेशन" लॉकडाउन के प्रथम दिवस से ही सेवा में तत्पर है।

इस महामारी के विरुद्ध अभियान में पुलिस प्रथम पंक्ति में है और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रही है। वहीं समूचा राष्ट्र इनके जज्बे को सलाम कर रहा है। आज के नायक यही हैं। ललित्य फाउंडेशन इनके सेवा में रोजाना लगभग 200 पुलिस वालों को पानी की बोतलें, सेनिटाइजर और चाय व बिस्कुट की व्यवस्था कर रहा है।

दूसरी ओर संस्था लॉकडाउन में फंसे मजदूरों तथा जरूरतमंदों को भी सेवा प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा बर्डी स्थित विश्रांति गृह में कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। इस किचन के माध्यम से रोजाना लगभग 300 लोगों के भोजन का प्रबंध दिन में दो बार किया जा रहा है।

संस्था "लालित्य फाउंडेशन" के अध्यक्ष प्रसाद पिंप्रीकर का मानना है कि मानव जाति की सेवा ही प्रभु की सेवा है। इस संकट की घड़ी में हम सभी को एक होकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए।

संस्था के अभय रॉय, अभय भाकरे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अभिषेक चौरसिया, अक्षय व अनिरुद्ध अनन्तकृष्णन की सक्रिय भूमिका सराहनीय है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News